विदेशी लेखकों की भारत यात्रा
चीनी लेखकों की भारत यात्रा :-
- फाहियान : यह चीनी यात्री, गुप्त नरेश चन्द्रगुप्त द्धितीय के दरबार में आया था। इसने अपने विवरण में मध्यप्रदेश के समाज एवं संस्कृति बारे मे वर्णन किया और यहाँ कि जनता को सुखी एवं समृद्ध बताया।
- संयुगन : यह 518 ई. में भारत आया। ३ वर्ष की यात्रा में बौद्ध धर्म प्राप्तियां एकत्र की।
- हेनसांग : हर्षवर्धन के शासनकाल मे भारत आया। हेनसांग ने 629 ई. में चीन से भारत के लिये प्रस्थान किया और लगभग 1 वर्ष की यात्रा के बाद सर्वप्रथम कपिशा राज्य पहुँचा। भारत में 15 वर्षों तक ठहरकर 645 ई. में चीन लौट गया। वह बिहार में नालंदा जिला स्थित नालंदा विश्वविध्यालय मे अध्ययन करने तथा भारत से बौद्ध ग्रन्थों को एकत्र कर ले जाने आया था। इसका भ्रमण वृत्तांत सि-यू-की नाम से प्रसिद्ध है , जिसमे 138 देशों का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार सिंध का राजा शूद्र था।
- इत्सिंग : यह 7 वीं शताब्दी के अंत में भारत आया।
अरबी लेखकों की भारत यात्रा :-
- अलबरूनी : यह मुहम्मद गजनवी के साथ भारत आया। इसने किताब-उल-हिन्द या तहक़ीक़-ए-हिन्द (भारत की खोज) लिखी।
- इब्न बतूता : इसने रिहला नामक एक यात्रा-वृत्तांत लिखा। 1333 ई. में दिल्ली पहुंचने पर इसकी विद्वत्ता से प्रभावित होकर सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने उसे दिल्ली का काजी या न्यायाधीश नियुक्त किया।
No comments:
Post a Comment